DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आंध्रप्रदेश में छत्तीसगढ़ का परचम लहराएंगे किशन वर्मा और शिवम रात्रे, युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में चयन

बेमेतरा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल माय भारत के अंतर्गत आयोजित युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए बेमेतरा जिले के स्वयंसेवक किशन वर्मा और शिवम रात्रे का चयन हुआ है। यह कार्यक्रम 23 जनवरी से 29 जनवरी तक आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों स्वयंसेवक छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से एक संयुक्त दल का गठन किया गया है, जिसमें किशन वर्मा और शिवम रात्रे को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान दोनों स्वयंसेवक आंध्रप्रदेश की भौगोलिक बनावट, लोक-संस्कृति, परंपराओं और खान-पान का अध्ययन करेंगे। प्राप्त अनुभवों और जानकारियों को वे लौटकर छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ साझा करेंगे, जिससे दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक समझ और आपसी संवाद को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की टीम आंध्रप्रदेश में अपनी लोक-संस्कृति की प्रस्तुति भी देगी, जिससे वहां के निवासी छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकेंगे।
किशन वर्मा और शिवम रात्रे के चयन पर नेहरू युवा केंद्र छत्तीसगढ़ के उपनिदेशक नीतिन शर्मा, नेहरू युवा केंद्र बेमेतरा के मास्टर ट्रेनर मनीष वर्मा सहित सभी स्वयंसेवकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page