DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद गेंदसिंह की 201वीं शहादत श्रद्धांजलि सभा 21 जनवरी को रायपुर में

रायपुर/बालोद। परलकोट के जमींदार एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद शिरोमणि गेंदसिंह की 201वीं शहादत को स्मरण करते हुए अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ केन्द्रीय महासभा के तत्वावधान में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 21 जनवरी को साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में किया जा रहा है।

इस गरिमामयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ केन्द्रीय महासभा के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र माहला करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम एवं केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, छत्तीसगढ़ वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम तथा डौंडीलोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

श्रद्धांजलि सभा में समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं पदाधिकारी—प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जे. आर. ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष बहुरसिंह रावटे, आर. सी. मेरिया, बी. एल. ठाकुर, पूर्व महामंत्री डॉ. श्याम कुमार गांवरे, टेकराम भण्डारी, केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष आर. एस. नायक, तथा रायपुर नगर निगम की पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए स्वजातीय बंधु-भगिनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शहीद गेंदसिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर समाज द्वारा सांस्कृतिक, सामाजिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जो शहीद के बलिदान और आदिवासी गौरवशाली इतिहास को स्मरण कराएंगे।

अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ केन्द्रीय महासभा ने समाजजनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक श्रद्धांजलि आयोजन में सहभागी बनकर छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद गेंदसिंह के बलिदान को नमन करें।

You cannot copy content of this page