स्वामी विवेकानंद जयंती : गायत्री परिवार बालोद द्वारा युवा सप्ताह का आयोजन



बालोद। स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार बालोद के युवा प्रकोष्ठ द्वारा युवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक जीवन, विचार तथा आदर्शों के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की शक्ति कहा है। उनके संदेश आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, उच्च चरित्र और आदर्श जीवन अपनाने की प्रेरणा देते हैं। विद्यार्थियों को उनके विचारों का अनुसरण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के मोहन साहू, रवि साहू, मुकेश साहू, धर्मवीर साहू, खेमन साहू तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता
लोचन प्रसाद साहू, मान सिंह साहू एवं राजेंद्र सिन्हा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुकेश साहू ने स्वामी विवेकानंद के आदर्श जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। मोहन साहू ने साधना, स्वाध्याय, समय सेवा तथा नशामुक्त जीवन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। राजेंद्र सिन्हा ने आदर्श दिनचर्या और व्यक्तित्व विकास पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भेड़िया नवागांव, पीपरछेड़ी और निपानी में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा सभी बच्चों को नशा न करने और आदर्श जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

You cannot copy content of this page