DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लॉक सेन समाज डौंडीलोहारा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

डौंडीलोहारा (बालोद) ।ब्लॉक सेन समाज डौंडीलोहारा के सेन सामाजिक भवन में बुधवार को इकाई केंद्रों के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही भव्य, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्री बिशेसर भारद्वाज ने की, जबकि मुख्य अतिथि बालोद जिला सेन समाज के अध्यक्ष श्री संतोष कौशिक रहे। दोनों ने अपने संबोधन में कहा कि — “सेन समाज का मूल आधार एकता, शिक्षा और सेवा है। जब हम संगठित होकर कार्य करेंगे, तो समाज का हर वर्ग प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।”

इस अवसर पर जिले के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे —
लोकेश कौशिक (जिला उपाध्यक्ष), रामकुमार श्रीवास (जिला सचिव), धनीराम कौशिक (सहसचिव), लोचन सेन (महासचिव), संतोष श्रीवास (संगठन मंत्री), उमेश कुमार सेन (जिला मीडिया प्रभारी), टुमन कौशिक, डोमार कौशिक, कुमार सेन, कन्हैया श्रीवास (जिला कार्यकारिणी सदस्य)।
ब्लॉक एवं इकाई स्तर पर कार्यरत

पदाधिकारियों का भी शपथ ग्रहण हुआ —

ब्लॉक अध्यक्ष: संतोष कौशिक (डौंडी)
ब्लॉक सचिव: घनश्याम सेन
गुंडरदेही इकाई: रवि श्रीवास
अरजुनदा इकाई: अशोक भारद्वाज, विक्की भारद्वाज
लोहारा इकाई: मोहन प्रकाश श्रीवास (अध्यक्ष), रमेंद्र सेन (सचिव)
उरेटा इकाई: विजय भारद्वाज (अध्यक्ष), घनश्याम कौशिक (सचिव)
चिलहाटी इकाई: भुशन श्रीवास (अध्यक्ष), नोहर श्रीवास (सचिव)
कोरगुड़ा इकाई: नारायण भारद्वाज (अध्यक्ष), मोहन कौशिक (सचिव)
मगचुवा इकाई: तिलक शांडिल्य (अध्यक्ष), घनश्याम सेन (सचिव)
भवरमरा इकाई: तामेश्वर सेन (अध्यक्ष), महेन्द्र सेन (सचिव)
सहगांव इकाई: सजित सेन (अध्यक्ष), देवेंद्र सेन (सचिव), दिनेश सेन (उपाध्यक्ष), परमानंद सेन (कोषाध्यक्ष)

महिला प्रकोष्ठ गठन भी इस अवसर पर सम्पन्न हुआ

जिसमें — गंगा बाई सेन (ब्लॉक अध्यक्ष), रितेश बाई शांडिल्य (सचिव), दिव्या बाई कौशिक (उपाध्यक्ष), लता सेन (कोषाध्यक्ष) सहित उषा श्रीवास, अनिता भारद्वाज, भारती सेन, पुष्पा सेन, शान्ती शांडिल्य, सोहदरा भारद्वाज, मीना शांडिल्य, जानकी बाई, दान बाई सेन, पार्वती सेन, खिलेश्वरी सेन जैसी सक्रिय महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लोकेश कौशिक, जिला सचिव रामकुमार श्रीवास, एवं जिला महासचिव लोचन सेन ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज की एकजुटता एवं शिक्षा के प्रसार पर बल दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक सचिव घनश्याम सेन द्वारा किया गया। समारोह के समापन पर बालोद जिला सेन समाज मीडिया प्रभारी श्री उमेश कुमार सेन ने सभी नव-शपथित पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ सदस्यों और उपस्थित जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा —
“आज का यह आयोजन सेन समाज की एकता, सेवा और समर्पण की मिसाल है। यही भावना हमारे समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।” कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और जय सेन समाज के जयघोष के साथ हुआ।

You cannot copy content of this page