DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुकुल विद्यापीठ बालोद में 2 दिवसीय गुरुकुल महोत्सव का किया गया आयोजन

बालोद- गुरुकुल विद्यापीठ बालोद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 एवं 31 दिसंबर को गुरुकुल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें ऑरेंज,व्हाइट और ग्रीन इन तीनों ग्रुप के छात्र एवं छात्राएं भाग लिए जिसमें प्रथम दिवस पूजा अर्चन के साथ हुआ उसके बाद सभी छात्र छात्राओं एवं निर्णायकों का शपथ ग्रहण हुआ तत्पश्चात गोला फेक से खेलकूद की शुरुआत प्राचार्य श्री कमल नारायण साव,श्री एस बैरागी,एवं अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया।फिर जूनियर एवं सीनियर वर्ग बालक एवं बालिकाओं का गोला फेंक उसके बाद स्लो सायकल, कब्बड्डी,चेस,निबंध,चित्रकला,विज्ञान प्रदर्शनी इसी प्रकार द्वितीय दिवस पंजा कुश्ती, कब्बड्डी फाइनल,मेहंदी,रंगोली,खाना खजाना,सलाद डेकोरेशन,फ्लावर डेकोरेशन,क्विज कॉम्पिटिशन,1मिनट गेम संपन्न हुआ जिसमें ग्रीन ग्रुप 1830 प्वाइंट लेकर प्रथम स्थान पर, व्हाइट ग्रुप 940 प्वाइंट लेकर द्वितीय स्थान पर तथा ऑरेंज ग्रुप 820 प्वाइंट लेकर तृतीय स्थान पर रही। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ कर पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिए।उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री कमल नारायण साव, श्री संजय कुमार बैरागी,श्री जी एल साहू, श्री धीरज पाठक,श्री गोवर्धन साहू श्री चिराग वर्मा, श्री छगन यादव,श्री दीपक साहू,श्री पुरुषोत्तम ठाकुर,श्री राहुल साहू,श्री भीमेंद्र साहू,श्रीमती उर्मिला बरतिया,श्रीमती अनीता कौशिक, श्रीमती उर्मिला साहू,सुश्री चेतना सिंह,श्रीमती हेमलता यादव,सुश्री यामिनी यूके,सुश्री रेनू यादव,सुश्री पायल देवांगन,संत राम ठाकुर,दया राम ठाकुर,संतोषी यादव एवं सभी स्टॉफ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page