DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षकों ने लगाया निजता के अधिकार के हनन का आरोप, सरकार से की जा रही विभागीय काम के लिए अलग से मोबाईल देने की मांग

बालोद– छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फैडरेशन गुरूर के द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के नाम ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षा विभाग द्वारा एक ऐसा आदेश जारी किया है कि शिक्षक अपने अपने मोबाइल से आनलाईन उपस्थिति दर्ज करने हेतु आदेश जारी किया गया है। शिक्षकों का कहना है कि इस आदेश का इसलिए विरोध किया जा रहा है क्योंकि इससे निज़ता के अधिकार का हनन हो रहा है। पर्सनल मोबाइल पर अपना पर्सनल डेटा होता जो लिक होने के साथ खतरा तथा कुछ दिन पूर्व जिला के शिक्षको के साथ फ्राड कॉल आया हुआ था जिससे शिक्षक बहुत परेशान थे एवं ठगी का शिकार भी हुआ, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। यदि शासन को शिक्षकों की आनलाइन उपस्थिति करवाना है तो शासन की ओर से सभी शालाओ को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रदान करे। उसी से सभी अपना आनलाइन उपस्थिति प्रदान करेंगे। फिर हमें कोई समस्या नही होगी और ना ही विरोध करेंगे। शासन शिक्षको की व्यक्तिगत मोबाइल से अपना बहुत सारा कार्य करवा रहा। जिसके कारण हमारे निजता के अधिकार का हनन हो रहा है। जानकारी लिक हो रही है। शासन द्वारा न किसी भी प्रकार की मोबाइल भत्ता प्रदान करता है। पूरे राज्य में विरोध किया जा रहा एवं 17 जनवरी 2025 इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। छ ग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फैडरेशन गुरूर के ब्लाक अध्यक्ष श्री उमेश साहू के नेतृत्व में इस मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। साथ में ब्लाक के शिक्षक साथियों में श्री दिलीप कुमार सिन्हा,श्री मदन लाल ,श्री योगेश सिंह ठाकुर सर,श्री मोहन लाल सिन्हा ,श्री छत्रपाल साहू, श्री डामन लाल पटेल, श्री भारत लाल सिन्हा, श्री कौशल सर्वे, श्री शेखर साहू, श्री भोज राम सिन्हा, श्री लीला राम साहू, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती विमला रानी गंगबेर, श्रीमती लक्ष्मी भारती, श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा, श्री भीम साहू और सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page