DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांसद खेल महोत्सव में कोलिहामार टीम वॉलीबॉल में प्रथम स्थान पर

गुरूर – सांसद खेल महोत्सव नरहर देव स्कूल कांकेर में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के गुरुर जनपद कोलिहामार टीम ने लोकसभा कांकेर में 40 प्लस खिलाड़ियों द्वारा वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विधानसभा एवं ब्लॉक मुख्यालय गौरांवित किया है। टीम के सदस्यों ने बताया कि इसके पहले क्लस्टर विधानसभा स्तर पर हथौद में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया था। इसके पश्चात आठ विधानसभा जो लोकसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया जिसे लोकसभा सांसद भोजराज नाग द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर टीम के नंद कुमार साहू ने बताया कि सभी खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे थे जिनका आज हम सभी खिलाड़ियों को सफलता प्राप्त हुई है। खिलाड़ियों में इंद्रजीत कंवर, राकेश साहू ,तारण साहू ,रंजन पड़ित, गजेंद्र सर, राधेश्याम ध्रुव, दुष्यंत निर्मलकर, शत्रुघन यादव, योगेश साहू, चंद्र प्रकाश श्याम एवं गगवंशी हैं।

You cannot copy content of this page