DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोहारडीह में मां बहादुर कलारिन महाविद्यालय गुरूर का सात दिवसीय विशेष शिविर जारी

गुरूर – ग्राम बोहारडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर का सात दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया है, जहां सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम के सार्वजनिक स्थलों तालाब भवनो एवं गलियों में स्वच्छता अभियान कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदित्य पिपरे ने
कहा कि हम सभी को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। हम सभी देख रहे हैं कि किस तरह से हमारे विश्व में प्रदूषण हावी हो रहा है। हम सभी को प्रदूषण से बचने के लिए पृथ्वी को बचाने के लिए पौधा लगाना चाहिए। सरपंच राजेंद्र साहू ने कहा कि इस अवसर पर आप और हम प्रण लें कि हम अपने प्रकृति पर्यावरण की सदैव रक्षा कर अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को शिविर का लाभ उठा अपने व्यक्तित्व का विकास करने और समाज के प्रति अपने योगदान को सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस के प्रति उनके लगाव व समर्पण को दर्शाता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक कार्यक्रम अधिकारी मुरली कुमार सिन्हा, उपप्राचार्य डामिनी साहू, प्रो. रामस्वरूप सिन्हा, अश्विनी कुमार साहू, तेजेश्वर सिन्हा, पामेश्वरी सेन, उपासना गंजीर एवं सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन स्वागत गीत सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page