DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आख़िरी गेंद पर फैसला, भोपाल ने बस्तर को 1 रन से हराया,रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बस्तर गवाह बना रोमांच का

प्रतियोगिता का फाइनल आज

जगदलपुर/बस्तर – नगर पंचायत बस्तर स्थित ऐतिहासिक लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को खेला गया मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आई टीम ने कड़े संघर्ष में बस्तर की टीम को एक रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भोपाल की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 96 रन बनाए। भोपाल के बल्लेबाज़ों ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए तेज़ रन बटोरे, वहीं बस्तर के गेंदबाज़ों ने सटीक गेंदबाज़ी कर मुकाबले को अंत तक बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर की टीम ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास के साथ खेल दिखाया। मध्य ओवरों में बस्तर के बल्लेबाज़ों ने दर्शनीय शॉट्स लगाए, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। मुकाबला अंतिम ओवर तक पहुँचा, जहाँ आख़िरी गेंद पर बस्तर की टीम एक रन से लक्ष्य से चूक गई। बस्तर की ओर से योगेंद्र ठाकुर उर्फ योगी ने 24 गेंदों में तेज़तर्रार पारी खेलते हुए मैच को अंतिम क्षणों तक रोमांचक बनाए रखा। हालाँकि परिणाम भोपाल के पक्ष में रहा, लेकिन बस्तर की टीम के जज़्बे और संघर्ष की दर्शकों ने जमकर सराहना की। दर्शकों का कहना था कि परिणाम कुछ भी रहा हो, मैच का असली आनंद बस्तर की टीम ने दिल जीतकर दिया। रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के उत्साह और प्रतिभा को मंच प्रदान कर रही है।

You cannot copy content of this page