DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

’वीर बाल दिवस’- साबिहजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के बलिदानों को किया गया स्मरण

बालोद- भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला पंचायत बालोद में 26 दिसंबर को जिला स्तरीय ’वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साबिहजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के बलिदानों को स्मरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में वेब लाईफ टेलीकास्ट के माध्यम से नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर का मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एल. उइके, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम, उपसंचालक पंचायत काव्या जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशंवत जैन ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह जी के छोटे साहिब जादे जोरावर सिंह फतेह सिंह ने धर्म आस्था व सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। दोनों साहिबजादे महज 06 एवं 09 वर्ष की आयु में भी उन्होने अत्याचार के आगे झुकने से इन्कार कर दिया। इनकी राष्ट्र भक्ति हम सबके लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया।

You cannot copy content of this page