DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आरिहंत एकेडमी, बालोद में हुआ भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन

बालोद। नगर के एकमात्र सीबीएसई विद्यालय आरिहंत एकेडमी, बालोद में वार्षिकोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यशवंत जैन (भाजपा राज्य महामंत्री) एवं विशिष्ट अतिथि श्री राकेश यादव (पूर्व अध्यक्ष, बालोद नगरपालिका) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ हुआ।

सायंकाल आयोजित यह समारोह रोशनियों से सराबोर वातावरण में अत्यंत आकर्षक रूप से सम्पन्न हुआ।विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विविध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक विषयों (थीम्स) पर आधारित प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, नाट्य, समूह गीत एवं अन्य कलात्मक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास की सराहना की तथा विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वेबसाइट का पुनः लोकार्पण (री-लॉन्चिंग) भी किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन द्वारा अपने संबोधन में संस्थान की उपलब्धियों, मूल्यों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। वहीं प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और अभिभावकों की सराहना के साथ हुआ। वार्षिकोत्सव विद्यालय परिवार के लिए स्मरणीय एवं प्रेरणादायक रहा।

You cannot copy content of this page