अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट जारी : पहले सेमीफाइनल में मुंबई की टीम ने छत्तीसगढ़ को 36 रन से हराया



बालोद। डौंडीलोहारा में खेले जा रही यंग स्पोट्स संस्था द्वारा आयोजित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में दर्शकों से खचाखच भरे लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में श्रीराम ट्रॉफी के अंतर्गत पहला सेमीफाइनल मुंबई व छत्तीसगढ़ के मध्य खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण को चुना। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ 35 रन व सचिन कटारिया के 36 रन कुशल के 32 रन के बदौलत 20 ओवर में 194 रन बनाएं। छत्तीसगढ़ की टीम को 195 रन का लक्ष्य दिया। 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ टीम ने शानदार शुरुआत की।

छत्तीसगढ़ की टीम ने तीसरे विकेट के लिए हर्ष शर्मा के शानदार 74 रनों की पारी से शानदार साझेदारी की और छत्तीसगढ़ की टीम विजय की ओर आसानी से बढ़ रही थी। तभी मुंबई की टीम के कप्तान ने सिद्धेश कानतोड़े को बाल दिया। सिद्धेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम की कमर तोड़ दिया। उन्होंने अपने तीन ओवर में मात्र 19 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और इस तरह छत्तीसगढ़ की टीम का विकेट लगातार गिरता गया और छत्तीसगढ़ की टीम 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इससे पहले खेल शुरू होने के पहले मुख्य अतिथि समाज सेवी भगत सोनी एवं मोनिका चंद्राकर भिलाई थी। उन्होंने दोनों टीम की खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं मैच के आखिर में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उन्होंने प्रदान किया।

मैन ऑफ द मैच

मैन ऑफ द मैच मुंबई टीम के शानदार गेंदबाजी करने वाले सिद्धेश कानतोड़े को दी गई। मैच की निर्णायक छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अंपायर सपन काकडे व हिमाचल साहू रहे। स्कोरर शेख फरीद सिद्दीकी एवं अजय छेदम रहे। मैच में यंग स्पोट्स संस्था के संरक्षक लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, बालोद जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, अध्यक्ष मोहन निषाद, उपाध्यक्ष जसराज शर्मा, सचिव उत्तम मालेकर, सदस्य गण दिलीप बाफना, महेंद्र जायसवाल, सुमित शर्मा, लोकेंद्र ठाकुर, लोकेश दुबे, उपस्थित रहे। संस्था के मीडिया प्रभारी धीरेंद्र टाक ने बताया कि गुरुवार का मैच बिहार वर्सेस महाराष्ट्र के बीच खेला जाएगा।

You cannot copy content of this page