DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नपाध्यक्ष ने किया नेशनल हाईवे पर बन रहे रोड डिवाइडर का निरीक्षण

बालोद। बुधवार को नेशनल हाईवे रोड पर लगभग 1.5 करोड़ की लागत से तांदुला पुल – पुलिया से कॉलेज तक रोड डिवाइडर का कार्य प्रगति पर है। जो बहूप्रतीक्षित जनता की मांग तथा जनप्रतिनिधियों के मांग पर प्रारंभ हुआ है। जिसका निरीक्षण नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी व उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने किया । अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रमुख वार्डों को जोड़ने वाले मार्ग को चिन्हित किया गया तथा रोड डिवाइडर के बीचो-बीच जो नेशनल हाईवे रोड में होना चाहिए ऐसे हर 40 फीट की दूरी के अंतराल में लाइट की व्यवस्था की जाएगी। वार्डों में जाने का जो मुख्य मार्ग है वहां रिक्त स्थान छोड़ना निर्धारित किया गया है।

जिससे वार्ड वासियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। दुर्घटनाजन्य स्थान को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। इस मौके पर उनके साथ पार्षद गणों में गोकुल ठाकुर ,प्रीतम यादव कांति साहू, सुनीता मनहर , आशा पटेल,गोमती रात्रे , श्यामा यादव ,पुष्पा साहू व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page