DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्रामीणों ने श्रमदान कर किया जल संचय कार्य

नेमन साहू, रेंगाडबरी/ डौंडीलोहारा। डौण्डी लोहारा वनांचल के ग्राम पंचायत कुदारी दल्ली के आश्रित ग्राम हुच्चेटोला में ग्रामीणों ने श्रम दान कर पारंपरिक जल संचय का कार्य किया। इस कार्य में ग्रामीणों ने अपने गांव के पास बुड़गा नाला में मिट्टी को बोरी में भर कर पारंपरिक तरीके से पानी को रोका, जिससे नाला के आसपास के कृषकों को दलहन तिलहन जैसे फसल उगाने के लिए पानी मिल सके और जंगली पशु पक्षी एवं मवेशीयों को पीने योग्य पानी मिल सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रमुख सरपंच रिस्की दुग्गा ने कहा कि जल संचय करना हम सभी का कर्तव्य है, और इस कार्य में हम सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इस जल संचय कार्य से हमारे गांव के आसपास के क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और जंगली पशु पक्षियों को भी पानी मिल सकेगा।ग्राम पंचायत सचिव भागीरथी ओटी ने कहा कि इस कार्य में ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है, और हमें उम्मीद है कि आगे भी ग्रामीण इस तरह के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर रोजगार सहायक विक्रम सिंह भाण्डेकर, ग्राम के पंच तरन लाल नेताम, आरती धुर्वे, वन समिति के अध्यक्ष चंद्र कुमार भुआर्य, ग्राम पटेल ठेमन लाल देशमुख, खम्हन लाल भुआर्य, कर्ण सिंह कोमा, सुग्रीव कोमा, माखन लाल यादव, बुधु राम, रामचरण नेताम, सेवा राम नेताम, महेश कुमार नेताम, छगन लाल धुर्वे, मान सिंग कोमा, और समस्त ग्रामवासी जन सहयोग में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page