DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिता के जन्मदिन पर पी एम श्री प्राथमिक शाला जगतरा में हुआ 29वी बार नेवता भोज

बालोद। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा ,विकासखण्ड बालोद मे संगीत शिक्षक सुश्री तबस्सुम ने अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को न्योता भोज का आयोजन किया। जिसमे दाल,चावल,सब्जी,खीर पुड़ी दी गई। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता ठाकुर नेवता भोज कराने वाले का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अभी तक का यह 29 वी बार नेवता भोज है। जिसमें हमारे स्कूल ने सफलता पाई है। जिसका पंजी संधारण भी शाला द्वारा किया गया है। उन्होंने सभी बच्चों के पालकों को प्रेरित किया कि न्यौता भोज किसी भी खुशी पर करवा सकते है। इस खुशी के अवसर पर , स्कूल के सहायक शिक्षक श्रीमती अनुपमा चौबे, श्रीमती, अन्नपूर्णा मंडावी श्रीमती पद्मिनी साहू ,रसोईया श्रीमति रामेश्वरी कौशिक ,श्रीमति सुभो यादव उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page