DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दूसरे के धान को अपने खाते में बेच रहा था किसान, राजस्व विभाग व जिला प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

नेमन साहू रेंगाडबरी / डौंडीलोहारा। डौण्डी लोहारा वनांचल के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति  रेंगाडबरी धान खरीदी केन्द्र में एक किसान द्वारा बेचने के लिए  170  कट्टा धान लाया गया था। उक्त धान में से 23 कट्टा धान में अलग- अलग प्रकार के धान मिक्स है, जिसके संबंध में कृषक तुकाराम निवासी चिलमगोटा से पूछताछ करने पर कृषक द्वारा 1010, एवं जया वैरायटी का धान लाया गया बताया गया। इस प्रकार 147 कट्टा कृषक के स्वयं का धान होना एवं शेष 23 कट्टा जागेश्वर साहू रेंगाडबरी का होना बताया गया। यह  धान माजदा गाड़ी नंबर CG 07 CA 3046 के माध्यम से  लाया गया, और 20  कट्टा धान गाड़ी में ही शेष था। जिसे उनके द्वारा वापस ले जाया गया।

राजस्व विभाग गुलाब चंद मरकाम एवं जिला प्रशासन आशीष पेन्डरो डिप्टी कलेक्टर द्वारा धान को जब्त करने की कार्रवाई किया गया। निगरानी समिति रेंगाडबरी के  द्वारा माजदा पर विभिन्न वैरायटी से  धान लगभग 23 कट्टा को वापस किया गया।

You cannot copy content of this page