बालोद – शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार स्थानीय रेस्ट हाउस बालोद में शिवसेना जिला संगठन की अहम बैठक ली गई। जिसमें शिवसेना के प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, एवं दुर्ग संभाग के प्रभारी पदाधिकारीगण प्रदेश संगठन महामंत्री राजेश ठावरे,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केसरवानी,प्रदेश किसान सेना अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव कमलाकर यादव, प्रदेश सचिव कमल सोनी,प्रदेश उपाध्यक्ष कामगार सेना डॉ संजीव कुमार,प्रदेश शिवसेना नेता मनीष तिवारी द्वारा जिले की संगठनात्मक बैठक लेकर प्रदेश द्वारा जारी समस्त कार्यक्रमों,अभियान, जनहित आंदोलन ,संगठन विस्तार की गहन समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथि पदाधिकारियों का कुमकुम तिलक एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। तत्पश्चात बालोद जिलाध्यक्ष विजय पारख ने स्वागत भाषण करते हुए अपने जिले में प्रदेश संगठन द्वारा जारी किए गए कार्यों, विभिन्न आयामों के सफल क्रियान्वयन का उल्लेख किया। वहीं जिले उपस्थिति समस्त शिवसैनिकों ने आगामी 23 जनवरी तक दो हजार एवं जुलाई 2026 तक पाँच हजार नए शिवसैनिक कार्यकर्ता सदस्य बनाने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारियों ने बारी बारी से संगठन के विस्तार, दंतेवाड़ा से रायपुर चार दिवसीय हिंदू राष्ट्र मोर्चा की सफलता पर, गौ वंश संरक्षण सुरक्षा महा हस्ताक्षर अभियान और मोर गांव मोर पानी की मांग में शिवसेना पार्टी संगठन की सफलता पर अपने ओजस्वी उद्बोधन दिए। इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों दंतेवाड़ा से रायपुर हिन्दू राष्ट्र मोर्चा में कार्यक्रम में बालोद जिला संगठन के भानुप्रतापपुर में व्यवस्था सहभागिता की जमकर सराहना की। बैठक उपरांत सभी शिवसेना पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के लिए स्वल्पाहार चाय नाश्ते एवं भोजन व्यवस्था की गई थी। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय पारख सहित ललित रावत, जयप्रकाश चंद्राकर, बलराम साहू,चेतन साहू, हितेश पटेल,हर्ष शर्मा, बालमुकुंद अग्रवाल अधिवक्ता,श्रीमती ललिता देवांगन , शकुंतला देवांगन,कुमार हिरवानी, हेमंत शर्मा, डेविड सोनी,चंदन सोनकर,शेखर देवांगन आदि शिवसेना नेतागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवसेना नेता ललित रावत एवं आभार प्रदर्शन हर्ष शर्मा ने किया। उपरोक्त जानकारी शिवसेना नेता ललित रावत ने दी।
बालोद जिला शिवसेना ईकाई की बैठक संपन्न,”शिवसेना की बालोद जिले में बढ़ी लोकप्रियता”
