DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई बालोद ने पदोन्नत प्राचार्य घनाराम देशमुख एवं प्रधान पाठक केदारनाथ सुनहरे का किया सम्मान

शिक्षा मंत्री सहित छत्तीसगढ़ सरकार का माना सआभार, किया भूरी भूरी प्रंशसा

जिला अध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरा ने गृह सम्पर्क योजना के पंच परिवर्तन द्वारा समाज में जन जागरण का दिया सन्देश

बालोद। राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई बालोद की आवश्यक बैठक एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन संस्कार शाला बालोद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ भारती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। मंच पर उपस्थित पदोन्नत शिक्षक साथी घनाराम देशमुख एवम केदारनाथ सुनहरे ,जिला अध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरा ब्लाक अध्यक्ष चमन कलिहारी ,डामन सहारे,तुलसी डोंगरे का तिलक वंदन कर सभी का अभिनन्दन किया गया। पश्चात शासन द्वारा प्राचार्य पद पर पदोन्नति प्रदान करने के लिए शिक्षा मंत्री सहित छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरे एवं जिला सचिव गजेंद्रपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्राचार्य एवं प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति देकर शासन ने शिक्षा कर्मियों से शिक्षक बने शिक्षकों को शून्य से शिखर तक पहुंचा दिया। इसी तरह पूर्व में भी शिक्षा विभाग में संविलियन देकर शासन ने शिक्षकों का मान-सम्मान बढ़ाया था। निमित्त रूप से लगातार पदोन्नति देकर शिक्षकों की पदोन्नति मांगों को लगभग शासन ने पूर्ण कर दिया । इसी क्रम में वर्तमान में शिक्षा विभाग का बहुत ही आश्चर्य और महत्वपूर्ण पदोन्नति प्राचार्य पद पर पदोन्नत होकर कार्यभार ग्रहण करने वाले हमारे संगठन के जाबाज साथी घनाराम देशमुख एवं प्रधान पाठक पद पर पूर्व में कार्यभार ग्रहण करने वाले ऊर्जावान सदस्य केदारनाथ सुनहरे का संगठन ने उत्साहपूर्वक शाल, श्रीफल ,और लेखनी भेंट कर सम्मान किया। सम्मान समारोह उपरांत पदाधिकारियो की आवश्यक बैठक आहूत कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें समाज में पंच परिवर्तन के सिद्धांत पर जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सामाजिक समरसता ,पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन ,नागरिक कर्तव्य बोध जैसे विषयों पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए जनजागरण करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ की सदस्यता अभियान के अंतर्गत शासन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने एवम वार्षिक अधिवेशन में ले जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रथम चरण में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, परिवहन विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग, चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। दिसंबर माह में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में प्रांतव्यापी सम्मेलन में बालोद जिला से अधिक से अधिक कर्मचारियों की उपस्थिति की अपील की गई। बैठक एवं सम्मान कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र पुरी गोस्वामी जिला सचिव ने किया। आभार प्रदर्शन तुलसी डोंगरे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीमा सोरी ,मनोरमा कुम्भज,राजेश पिस्दा, चेतन यादव ,अजय शर्मा ,अमित श्रीवास्तव,विकास शर्मा,लोमन राणा, भेद कोसले, चमन कलिहारी, हेमलाल सहारे ,नरेंद्र साहू, गेंद लाल साहू,राजेश पांडे, मनीष यादव नरेंद्र जांगड़े, ओमप्रकाश ग्रेड्रे, जयकांत पटेल, घनश्याम साहू ,लोकेन बघेल ,प्रदीप साहू ,राजेश साहू, निसार खान, संजय रात्रे,सुरेश देशमुख नेमसिंह साहू,होरीलाल पटेल,हरीश रावटे, ,योगेश ठाकुर ,गजेंद्र खरे, स्वदेश तिवारी, सहित समस्त जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन मन्त्र के सामूहिक गान के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।

You cannot copy content of this page