बोडरा में हुआ रक्तदान और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन



बालोद। गुरुर ब्लॉक के ग्राम बोडरा (धनेली) में बीते दिनों दिवाली के मौके पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन नो टेंशन क्लब एवं स्पर्श रक्तदान समिति, समस्त ग्राम वासी के तत्वाधान में किया गया था। जिसमें रक्तदान और चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से बालोद के श्री नरसिंह मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल और गंगा मैया जांच केंद्र के साथ बालाजी रक्तदान टीम द्वारा अपनी सेवाएं दी गई । शिविर के दौरान 236 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच परीक्षण किया गया। तो वही 50 लोगों ने रक्तदान किया।

जिसमें से 25 यूनिट रक्त को जिला अस्पताल बालोद के ब्लड बैंक को सौंपा गया तो वहीं 25 यूनिट बालाजी ब्लड बैंक को भेजा गया। निशुल्क चिकित्सा जांच और परामर्श शिविर का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। खासकर बुजुर्गों ने इस सेवा का लाभ उठाया और सभी डॉक्टर, स्टाफ और संबंधित संस्थान का आभार जताया। आयोजन के दौरान नरसिंह अस्पताल के द्वारा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक जांच के उपरांत निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस तरह समय-समय पर सामाजिक सेवा कार्यों में योगदान देते हुए श्री नरसिंह मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल और गंगा मैया जांच केंद्र के द्वारा विभिन्न गांव में निशुल्क चिकित्सा और जांच शिविर का आयोजन किया जाता है

रात में हुआ सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन ,शामिल हुई विधायक

रात में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नो टेंशन क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देश सेवा में लगे हुए ब्लॉक के जवान और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्र के शहीदों में ग्राम कोड़िया जिला दुर्ग के इंडियन आर्मी शहीद उमेश कुमार साहू, फागुनदाह डौंडी के एसटीएफ सीजी वासित कुमार रावटे आदि को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। देशभक्ति एवं लोकगीतों की प्रस्तुति लोकरंग अर्जुंदा के कलाकारों द्वारा भी दी गई।

नो टेंशन क्लब 2016 से संचालित है। जो पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सकारात्मक सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करती है। सैनिक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा थी। अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी अशोक साहू ने की । अन्य अतिथियों में जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू, जनपद सभापति संध्या साहू, तोशन लाल साहू, राजश्री यादेश्वर, क्षत्रिय मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page