DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला ग्रंथालय बालोद में हुई पुस्तक चयन समिति की बैठक

बालोद। जिला ग्रंथालय बालोद में पाठकों की आवश्यकताओं एवं शैक्षणिक साहित्यिक तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025 हेतु पुस्तकों की क्रय- प्रकिया करने संबंधी आवश्यक बैठक जिला ग्रंथालय में आहूत की गई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा उपरांत उक्त प्रस्ताव को चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया तथा प्रतियोगी परीक्षार्थियों के अनुसार उनके द्वारा रखी गई। मांग आधारित पुस्तकों को उपलब्ध कराने संबंधी विचार कर जल्द से जल्द उक्त पुस्तकों को उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में अरुण साहू (प्राचार्य ) सेजेस हिंदी (सदस्य सचिव), ग्रंथपाल प्रभारी बघेल , जयकांत पटेल (व्याख्याता) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडे़कसा, डॉक्टर बी .एल. साहसी (व्याख्याता ),शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा एणुका शार्वा (व्याख्याता) शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा एवं चंपेश्वर राजपूत (प्रधान पाठक) पी एम श्री प्राथमिक शाला मिरई उपस्थित थे। इस अवसर पर साहू सर (प्राचार्य) सेजेस ने समिति की बैठक माह में एक बार करने संबंधी बात कही तथा सभी सदस्यों को अपना स्वच्छंद विचार रखने को कहा ताकि हमारी योजना सफल हो सके और प्रतिभागियों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके तथा वे अपनी मंजिल तक पहुंच सके, जिसे उपस्थित समस्त सदस्यों ने स्वीकार करते हुए अधिक से अधिक उन्हें लाभ देने संबंधी बात कही तथा समस्याओं का निराकरण हमेशा करते रहने संबंधी विचार विमर्श किया। इसके साथ ही बैठक की समापन हुई।

You cannot copy content of this page