DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरूर के भाजपा नेता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू पर लगा अवैध मकान निर्माण का आरोप, गुस्साए कांग्रेसियों ने किया तहसील ऑफिस का घेराव

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा: सत्ता के दबाव में कमिश्नर के आदेश के बाद भी अवैध मकान नहीं तोड़ रहे अधिकारी

गुरुर। ब्लॉक युवा कांग्रेस गुरुर के अध्यक्ष मोनू ठाकुर के नेतृत्व में नगर पंचायत गुरुर के अध्यक्ष और भाजपा नेता प्रदीप साहू के द्वारा शासकीय संपति में अवैध कब्जा कर मकान बनाने के विरोध में तहसील कार्यालय का घेराव किया गया। इस घेराव में शामिल विधायक संगीता सिन्हा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि सत्ता सरकार के दबाव में कमिश्नर के आदेश के बाद भी तहसीलदार के द्वारा मकान न तोड़ना ये दर्शाता है कि प्रशासन सरकार के दबाव में आकर किस तरह बीजेपी नेता को संरक्षण दें रहे हैं। उसी जगह आम आदमी का अवैध कब्जा होता तो उसे तोड़ने में तनिक भी समय नहीं लगाया जाता। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में तहसील का घेराव कर जवाब तलब किया। भारी हंगामा के बीच विधायक संगीता सिन्हा ,पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रशांत बोकडे ने तहसीलदार को जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि जल्द ही अगर इस प्रकरण पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक यह आंदोनल होता रहेगा। तहसीलदार कहते रहे कि आदेश के मुताबिक दो दिन के भीतर कब्जा हटाना है अभी एक दिन हुए हैं दूसरे दिन के अंदर तक कार्रवाई हो जाएगी।

तहसील कार्यालय घेराव में प्रमुख रूप से विधायक संगीता सिन्हा ,पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ,किशोर साहू ,सुमीत राजपूत ,शादिक अली,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोनू ठाकुर ,शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश दीवान ,विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू ,NSUI अध्यक्ष अभिषेक साहू,यशवंत पूरी गोस्वामी, हिमांशु कुमार कुलदीप साहू, NSUI जिला महासचिव रवि साहू, साजन पटेल,सोमनाथ साहू, उमर अली,गोलू साहू, तैय्यब अली,बबलू कुंजाम, जैल सिंह उईके,सहित गुरुर ब्लॉक एवं विधानसभा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page