DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निहाल साहू ने एमएमए में जीता गोल्ड मेडल

बालोद : जिले के ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी निहाल साहू (उम्र 15 वर्ष) ने अपनी शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। निहाल ने हैड्स एमएमए द्वारा आयोजित जूनियर एमेच्योर एमएमए इवेंट में –45 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर बालोद का परचम लहराया।

निहाल ने यह जीत अपने कोच आकाश यादव के मार्गदर्शन में हासिल की। उनका प्रशिक्षण ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब, बालोद बजरंग अखाड़ा संग में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन नागपुर में किया गया था, जहाँ विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस उपलब्धि से निहाल साहू ने न केवल अपने क्लब का बल्कि पूरे बालोद जिले का गौरव बढ़ाया है। कोच आकाश यादव और क्लब के सदस्यों ने निहाल की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You cannot copy content of this page