DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नारी शक्ति को आगे लाने के उद्देश्य से नवरात्र पर विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन


बालोद – पतंजलि योग समिति के सदस्यों द्वारा नवरात्री मे विशेष आयोजन किया गया। स्वामी रामदेव जी द्वारा स्थापित संस्था पतंजलि योग समिति जिला बालोद के सोशल मीडिया के प्रभारी जनो के द्वारा ऑफलाइन लोगो तक पहुंचाया गया अब चुंकि लोग घर पर ही रहकर योग करना चाहते है इसलिए ऑफलाइन शिविर के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयारी किया गया है ऑनलाइन जो पिछले 4 सालो से कोरोनाकाल से लगातार सुबह 5:15से 6:45 तक 1 घंटा 30 मिनट नियमित ऑनलाइन योग क्लास चलाया जा रहा है जो आज पर्यंत तक जारी है, आगे भी जारी रहेगा। यह जानकारी तीरथ अटलजी द्वारा दिया गया। इनकी टीम द्वारा नारी शक्ति को आगे लाने के उद्देश्य से नवरात्री पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओ के द्वारा स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न आसान प्राणायाम करवाया गया जिसमे भाग लेने वाले योग साधक बालोद जिले के आलावा अन्य जिले के साधक सम्मिलित हुये और कार्यक्रम को सफल बनाये। इस कार्यक्रम मे विशेष योगदान नारी शक्तियों का रहा नौ दिनों तक नौ रूपों मे योग साधिका के रूप मे प्रस्तुति दिए। जिसमे शैलपुत्री माता के रूप में सुनीता देवी, ब्राम्हचारिणी माता के रूप मे नंदनी देवी, चन्द्र घंटा के रूप मे मीनाक्षीदेवी, कुशमान्डा माता के रूप मे सुरेखा देवी एवम लक्ष्मी साहू, स्कंद माता के रूप में नैन देवी साहू, कात्यायनी शोभना देवी काल रात्रि सरिता देवी, महागौरी श्यामा देवी, सिद्धिदात्री खुशी देवी साहू द्वारा 9 दिन तक योगाभ्यास करवाया गया। ऐसा आयोजन साल के दोनों नवरात्रि मे आयोजन किया जाता है जिसमे शरीर को हम कैसे योग साधना से स्वस्थ रखते हुए जीवन को आनंद मय बना सकते बताया जाता है। आजीवन सदस्य अरुण साहू जी ने कहा योग प्राणायाम तन एवं मन को स्वस्थ रखते हुए आनंदित जीवन जीने के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास है। उन्होने कहा ने निरोगी एवं स्वस्थ रहने के लिए आव्हान किया। उन्होंने कहा कि योग करने से आयु बढ़ती है।हिन्दू परंपरा में वसुधैव कुटुम्बकम् को अपनाया गया है और धरती व पर्यावरण एक है, ऐसा माना गया है। मनुष्य तभी सुखी रह सकता है, जब तन-मन सुखी रहता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से प्रकृति संतुलित रहे, इसलिए सभी से कहा कि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करें। हम सब मिलकर योग के लिए कार्य करेंगे, जिसका लाभ स्वास्थ्य के लिए सभी को मिलेगा। इस अवसर पर सभी ने योग को अपनाने की शपथ ली। योगाभ्यास की विभिन्न विशेषताओं से नागरिकों को प्रतिदिन कराया गया -ओम की मंगल ध्वनि के साथ योग सत्र, योग संगम प्रारंभ किया गया। योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग शरीर को तथा प्राणायाम मन एवं बुद्धि को मजबूत बनाते हैं। योग अंतर्गत शिथलीकरण की प्रक्रिया, स्कन्द संचालन, गर्दन के लिए योगाभ्यास सिखाया गया। जो सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस की बीमारी के लिए फायदेमंद है। नागरिकों को वृक्षासन कराया गया। वृक्षासन मानसिक तनाव दूर करने में उपयोगी है। वृक्षासन से शरीर का संतुलन बना रहता है। वृक्ष की तरह प्रणाम की मुद्रा में आसन करना होता है। त्रिकोणासन कराया गया। साथ ही यह जानकारी दी गई की यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। हास्यसान सिंहासन कर शांति पाठ कराया गया। इस आयोजन पर पतंजलि के जिला मीडिया प्रभारी तीरथ अटल,कमल कांत साहू पूरन लाल साहू, उमेश साहू मुकेश आरदा अरुण साहू ,गैंद सिंह देशमुख,भूपेंद्र धनकर,पीलू राम साहू मुकेश देशमुख पुष्पेंद्र अग्रवाल तेजेंद्र हिरवानी वीरेंद्र बघेल ने हर्ष व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page