DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के गोपाल यादव विश्व स्तर पर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

8वीं विश्व वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप, बाली इंडोनेशिया के लिए हुए चयनित

बालोद। बालोद निवासी गोपाल यादव पिता श्री सुशील यादव का चयन 8वीं विश्व वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के लिये किया गया है। जिनका आयोजन 1 से 8 नवम्बर 2025 तक बाली, इंडोनेशिया में किया जाना है। गोपाल फाइट इवेंट के 68 से 72 किलोग्राम वजन वर्ग में भाग लेंगे। गोपाल यादव का चयन 14वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में लिए गये चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। साथ ही गोपाल यादव ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय निर्णायक की परीक्षा भी पास की है। छत्तीसगढ़ वोविनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश देवांगन ने गोपाल यादव के माध्यम से बताया कि वोविनाम खेल वियतनाम का राष्ट्रीय खेल है जिसे ओलंपिक कॉउंसिल ऑफ एशिया से मान्यता प्राप्त है एवं ओलिम्पिक कॉउंसिल ऑफ एशिया द्वारा आयोजित एशिया स्तर के इंडोर एशियन मार्शल आर्ट गेम्स, एशियन बीच गेम्स जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं में समय समय पर शामिल किया गया है तथा 2022 तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की खेल लिस्ट में शामिल था। हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय एसोसिएशन के पदाधिकारियों से दिल्ली के आवास पर बुलाकर खेल को लेकर चर्चा हुई है। संजारी बालोद के जनसेवक भाजपा के वरिष्ठ नेता व एकेडमी के शुभचिंतक श्री राकेश यादव ने कहा कि गोपाल यादव के इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की एक लहर दौड़ गई है अनेकानेक आशीष दी और मुंह मीठा करवाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के संरक्षक श्री अजय यादव ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है कि राज्य से खिलाड़ी अब विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और हम हमेशा ही इनके हर सफर तथा चुनौतियों में साथ देंगे और खडे़ रहेंगे। भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के सीनियर कोच सौरभ शर्मा ने भी बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। वहीं एबीवीपी की प्रदेश सह मंत्री सुश्री मनीषा राणा ने भी शुभकामनाएं दी व कहा कि मैं एबीवीपी की दायित्वकर्ता के साथ भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी में सदस्य हूं और मुझे बहुत खुशी है कि बालोद जैसे छोटे से जिले से हमारे एकेड़मी से गोपाल यादव का सभी चुनौतियों और संघर्षों तथा अभावों के बावजूद भी निखरकर सामने आना व न सिर्फ छत्तीसगढ़ से बाहर बल्की विश्व स्तर पर पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करना बालोद जिले के लिए किसी स्वर्णिम समय से कम नहीं। हमे ऐसे खिलाड़ियों पर गर्व होना चाहिए तथा गांव कस्बों व छोटे शहरों में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। गोपाल यादव के चयन पर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश देवांगन, सचिव नोवेल साहू ने भी बधाई दी एवं प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं। तथा छत्तीसगढ़ पुरुष वर्ग के कोच अमन यादव व महिला वर्ग की कोच रागिनी साहू ने भी बधाई देते हुए हर्ष जाहिर किया।

You cannot copy content of this page