
बालोद-महिला समन्वय समिति जिला बालोद के तत्वाधान में नवरात्रि के अवसर पर महा आरती, शस्त्र पूजा व भंडारा का आयोजन कृषि उपज मंडी के सामने किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजिका संगीता देवांगन ने उपस्थित भक्त जनों को नवरात्रि पर्व की महत्ता को बताते हुए सभी लोगों को नवरात्रि बधाई दी। नगर अध्यक्ष रोहनी साहू ने भी मां दुर्गा के नौ रूपों को नमन करते हुए सभी के लिए सुख शांति समृद्धि की माता रानी से मंगल कामना की। इस अवसर पर महिला समन्वय जिला बालोद जिला संयोजिका संगीता देवांगन नगर अध्यक्ष रोहनी साहू, जिला सहसंयोजिका डिंपल पटेल,निक्की शर्मा ,सीमा चांडक, ममता यदु ,प्रीति देवांगन, पार्वती देवांगन, तुलसी डोंगरे, निशा देवांगन , मीना यदु, छवि सार्वा ,सीमा साहू ,दुर्गेश्वरी नंदिनी, शशि तामेश्वरी साहू,रोमा साहू, प्रिया देसाई आदि उपस्थित थे।
