DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महादेव की बारात की थीम पर हुआ गरबा का आयोजन, कलाकारों ने दिखाया काली का रौद्र रूप

गुरुर– गुरुर में चल रहे रास गरबा उत्सव के दौरान अलग-अलग दिनों में अलग-अलग थीम पर आयोजन हो रहे हैं। इस दौरान बीती रात को महादेव की बारात थीम पर गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकार में कोई महादेव शिव शंकर की वेशभूषा में तो कोई काली माता तो कोई पार्वती और दुर्गा की वेशभूषा में गरबा नृत्य करने के लिए पहुंचे। इस दौरान मां काली के रौद्र रूप का दर्शन भी कलाकारों ने दिखाया। जो आकर्षण का केंद्र रहा। काली माता के जस गीतों के बीच लोगों ने गरबा और अन्य पारंपरिक नृत्य किया। इस अवसर पर बालोद से जनसेवक राकेश यादव भी परिवार सहित कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने कलाकारों और आयोजको का हौसला बढ़ाया।

लकी ड्रा इनाम के अंतर्गत उन्होंने गुरुर की एक बालिका सौम्या देवदास को प्रथम इनाम देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राकेश यादव उनकी पत्नी सहित, प्रदीप साहू और उनकी पत्नी, उमाशंकर मंत्री, सौरभ जैन केशव मंत्री आदि मौजूद रहे। सभी अतिथियों का आयोजक परिवार ने आभार जताया। इस दौरान महादेव की बारात थीम पर जमकर झूमने के लिए कई लोग भूत प्रेत की वेशभूषा में पहुंचे थे। जिन्होंने लोगों को आयोजन के दौरान खूब डराया। वहीं आयोजन को खास बनाने के लिए बिजली बंद कर दिया गया था ताकि लोगों में दहशत का माहौल बने और इस दहशत के बीच लोगों का मनोरंजन हो सके।

पुलिस ने किया साइबर क्राइम से अलर्ट

इस दौरान गुरूर पुलिस के थाना प्रभारी सुनील तिर्की भी अपनी स्टाफ सहित पहुंचे थे। जिन्होंने कलाकारों और दर्शकों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया लोगों को आजकल हो रही नई-नई तकनीक से साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता पोस्टर के जरिए सचेत रहने की अपील की।

You cannot copy content of this page