DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर हुई विकासखंड स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता

डौंडीलोहारा। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर विकासखंड स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी लोहारा में रखा गया था। कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप मेश्राम ने सभी जोन के विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी डौंडी लोहारा श्री शिवनाथ बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा, ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी, जिला नोडल एपीसी राधेश्याम साहू, तहसील पेंशन संघ के अध्यक्ष श्री सियाराम शार्वा, प्रदीप मेश्राम, ऐनुका शार्वा निर्णायक के रूप में उपस्थित थे। पोला पर्व को मानते हुए अतिथियों द्वारा नांदिया बैला और पोरा जाता तथा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। व्याख्याता एल के ठाकुर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। इस कार्यक्रम में दुधली, खरथुली, बड़गांव जेवरतला, डौंडी लोहारा, सेजेस खेरथा बाजार के बच्चे शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के नोडल के रूप में मोहित भौसार्य उपस्थित थे। एसडीएम सर ने बच्चों को संबोधित करते हुए यातायात सुरक्षा नियमों को जानने और उसका पालन करने की अपील की इसके साथ ही सभी बच्चों व शिक्षकों को नियम प्रतिबद्धता के लिए शपथ दिलाया। इसी कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हेलमेट लगाना और सीट बेल्ट की अनिवार्यता की बात कही गई। टी आई डौंडी लोहारा के द्वारा विद्यार्थियों को यातायात के नियम का पालन एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गई। एस आई द्वारा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को गाड़ी नहीं चलाने की बात की और नियम कानून की जानकारी न होने के कारण दुर्घटना में जान गंवाने का उदाहरण बताया गया। श्री सियाराम सार्वा द्वारा पगडंडी से सड़क और सड़क से हाईवे निर्माण की बात को बताया गया। इस कार्यक्रम में लवण साहू सौरभ शर्मा, रविन्द्र नाथ योगी, अविनाश साहू, कपिल पटेल और समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन प्रदीप मेश्राम ने किया। इस प्रतियोगिता में चयनित 30 बच्चों को आगामी भविष्य में होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जो विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे, उन्हें शासन द्वारा पुरस्कार स्वरूप नगद राशि भी प्रदान किया जाएगा।

You cannot copy content of this page