DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में पौधारोपण को लेकर लोगों मे दिखा उत्साह,,,,पौधरोपण बना जन आंदोलन

बालोद । बालोद जिले में कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में लगभग एक 1 लाख 76 हजार पौधे सुरक्षा घेरा एवं देखभाल के संकल्प के साथ रोपा गया. इस आयोजन को लेकर बालोद के शासकीय कर्मा कन्या महाविद्यालय में बालोद की समाजसेवी संस्था सिरुबाई भोमराज कल्याण समिति एवं नगर पालिका के सहयोग से युवा मित्र क्लब द्वारा 416 फलदार एवं छायादार पौधे का रोपण किया गया. वहीं महाविद्यालय परिसर में ही पौधे लगाने आये परिजनों के बच्चों से 100 पौधे फूलों और फलों के भी लगवाए गए, जो बाल फुलवारी के रूप में विकसित किया जाएगा .इस आयोजन में बालोद नगर के सभी समाज के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. उत्साहपूर्ण माहौल में यह एक जन आंदोलन जैसा प्रतीत हो रहा था. लोगो ने अपने माँ के नाम के अलावा स्मृतिशेष परिजनों के नाम से भी पौधे लगाए. आयोजन में रायपुर के पर्यावरण प्रेमी डॉ पदम् जैन की विशेष उपस्थिति रही. वहीं बालोद नगर पालिका के पार्षदों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने भी पौधे रोपे. आयोजन के सम्बंध में सिरुबाई भोमराज कल्याण समिति के विकास जैन एवं युवा मित्र क्लब के संयोजक विनोद जैन मोनू ने बताया कि पौधेरोपन का यह आयोजन बड़ा होने के साथ ही पूर्ण करने की चुनौती भी थी. जिसमे श्रीश्रीमाल ज्वेलर्स के संचालक शंकरलाल जैन एवं नगर पालिका के विशेष सहयोग से यह संभव हो पाया. यहां लगे सभी पौधों की 3 साल तक देखभाल की जिम्मेदारी भी समिति ने लिया है. जो पौधे लगाए गए हैं, उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प पूरा करेंगे. वहीं शहर के अन्य जगहों पर भी छोटे छोटे ऑक्सीजन जोन बनाने का अगला सोपान भी तय किया जाएगा. जो शहर के वातावरण को शुद्ध रखने और गर्मी के दिनों में यहां की तपिश को कम करने में मिल का पत्थर साबित होगा. आने वाले समय में पालिका प्रशासन के सहयोग से तालाबों के किनारे तथा अनुपयोगी शासकीय जमीनों में पौधे लगाए जाएंगे.आयोजन में विशेष रूप से नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रदीप जैन, डॉ एव्ही महेश्वर, चेतना महेश्वर ,बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष स्वरूप राठी जैन, श्रीसंघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश पांडेय, रूपचंद जैन, शिव जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ,योग शिक्षक रविप्रकाश पांडेय, प्राची ललवानी, कमल निषाद, विनोद बंटी शर्मा, कसिमुद्दीन कुरैशी, छोटेलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, राज सोनी, तरुण बड़तीया, श्यामसुंदर मंत्री, परमेश्वर राठी, श्रवण टावरी, मुकेश जैन, रजत श्रीश्रीमाल, शुभम श्रीश्रीमाल, हरीश दुबे, नगर पालिका के पार्षदगण ,अधिकारी, कर्मचारी एवं महाविद्यालय के शिक्षकगणों का विशेष सहयोग रहा.

You cannot copy content of this page