DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा ज पंचायत में हुआ पौधारोपण, लगाए हैं 100 पौधे, सुरक्षा का ग्रामीणों ने लिया संकल्प 

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम पंचायत सांकरा ज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान पौधारोपण किया गया। इस दौरान सरपंच लता चूरेंद्र सहित अन्य ग्रामीणजन ने पौधारोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा शमशान घाट ,तालाब पार , गौठन एवं बाल उद्यान सुंदरा में, स्कूल परिसर, आंगनबाड़ी सांकरा और सुंदरा में, बिजली ऑफिस में पौधे लगाए। इस तरह लगभग 100 पौधे अलग-अलग स्थान पर लगाए गए। सरपंच लता, सचिव पूरन जोशी, रोजगार सहायक दानेश्वर प्रसाद देशमुख, कंप्यूटर ऑपरेटर भेनू साहू एवं पंचों में ख़ोमिन साहू, नीता साहू, अचलेश्वरी कुरेशिया, विजय बघेल, सेवा राम साहू, गौतम देशलहरे ,तोरण बाई साहू, बीमा बाई साहू, कल्याणी माहेश्वरी तथा मेट रोमन माण्डले सहित अन्य मौजूद रहे। ग्रामीणों द्वारा आगामी 3 साल तक इन पौधों के सुरक्षा और उन्हें वृक्ष बनने तक उनकी संपूर्ण देखभाल करने का शपथ भी लिया गया।

You cannot copy content of this page