DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ज.सांकरा हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चो सहित स्टाफ और ग्रामीणों  द्वारा रोपे गए 70 पौधे 

बालोद|  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ज /सांकरा में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 70 पौधे का शाला के मैदान परिसर में रोपे गए. जिसमें प्राचार्य एमएल गौतम , प्रबंधन समिति अध्यक्ष भूपत बघेल एवं शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सहित प्रबंधन समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिकों साथ  प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/ सांकरा के लगभग 500 विद्यार्थियों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए। वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न पौधे जैसे कटहल,जामुन, नीम, कदम , इमली , आम इत्यादि प्रकार के पौधों की रोपण कर पेड़ बनते तक उसकी रक्षा करने के लिए प्राचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाया गया, जिससे सभी विद्यार्थी पौधे की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हुए है। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में शाला के टीआर ठाकुर, जीआर देशमुख, केके गंगासागर, आईएल लेंडिया, अमित श्रीवास्तव, एके शर्मा, केएस देशमुख, सीपी बघेल, एसआर ठाकुर, श्रीमती एल सोरी, एस देशमुख, दुर्गा सिन्हा, के असवारी , नीलमति मार्कंडेय, हरदेल मैम शिक्षक शिक्षिकाएं सहित खिलानंद , सुखवंतीन, लोकेश, ओमकार , स्काउट गाइड, रेडक्रॉस, एन एन एस के छात्र छात्राएं उपस्थित होकर अपनी विशेष सहभागिता दिये।

You cannot copy content of this page