DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पटेल सामाजिक भवन में किचन एवं अतिरिक्त कक्ष हेतु 6 लाख की राशि की उपमुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

बालोद| मरार समाज भवन बालोद में बालोद राज का सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्यतः समाज के संगठन व शक्ति पर चर्चा हुई. बालोद जिले में प्रस्तावित युवक युवती परिचय सम्मेलन के लिए बालोद राज के सामाजिक बंधुओं से सहयोग राशि लिया जाना , युवा प्रकोष्ठ के विस्तार करने हेतु बैठक आयोजित किया गया था। बैठक का प्रारंभ माँ शाकम्भरी की पूजा आरती के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता गिरधर पटेल ने किया। बालोद राज के संयोजक एवं मरार महासंघ के मुख्य सलाहकार ब्रह्मदेव पटेल ने समाज में आपसी वैमनस्यता को भूल कर सहयोग व संगठन में युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। कोषाध्यक्ष रोहित पटेल द्वारा आय व्यय की जानकारी दिया गया।संरक्षक पुरुषोत्तम पटेल ,थानसिंग पटेल , उपाध्यक्ष खोरबाहरा राम पटेल ,जीवन पटेल एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष निर्देश पटेल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए आगे आने कहा एवं कार्यक्रम हेतु विशेष श्रम सहयोग की मांग किया। इस दौरान बालोद में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आगमन हुआ था जहां सामाजिक बंधुओं द्वारा सौजन्य भेंट किया गया. जिसकी अगुवाई ब्रह्मदेव पटेल,गिरिधर पटेल, पुरुषोत्तम पटेल और निर्देश पटेल ने किया। जहां पर मंत्री से सामाजिक भवन में किचन एवं अतिरिक्त कक्ष हेतु राशि की मांग रखा गया. उपमुख्यमंत्री ने मांग को स्वीकार करते हुए 6 लाख की राशि स्वीकृत किया। जिसकी सूचना बैठक में सामाजिक बंधुओं को दिया गया। बैठक में गांवों से आये हुए ग्रामीण अध्यक्षों ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन समाज के सचिव हरिश्चन्द्र पटेल ने किया।

You cannot copy content of this page