DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

ग्राम सम्बलपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर रहा उत्सव जैसा माहौल

बालोद। ग्राम सम्बलपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जनजागरूकता हेतु भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल सम्बलपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण के महत्व और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाना था। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जहाँ छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात बच्चों ने हाथों में हरियाली और जीवन रक्षा के संदेशों से सजे पोस्टर व तख्तियाँ लेकर पूरे ग्राम में नारे लगाते हुए जनजागरूकता फैलाई। “एक पेड़ माँ के नाम – धरती माँ का करें सम्मान” “पेड़ लगाओ – जीवन बचाओ” “आज पौधा लगाएंगे – कल छाँव पाएंगे” “हरियाली है जीवन की डोरी – इसे बचाना है सबकी ज़िम्मेदारी” आदि नारे लगाए गए। इस जागरूकता रैली में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति तथा ग्रामवासी भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे

संकुल समन्वयक टोमन लाल मालेकर, हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य आर. के. यादव,शिक्षिका चौरसिया एवं प्रीति साहू ,पूर्व माध्यमिक शाला से हेमेंद्र साहू एवं ललिता देवी चौधरी , प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका वीणा ठाकुर, साथ में अनिल दिल्लीवार, सुनीता साहू, बसंती पीकेश्वर एवं राबिन नागवंशी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती खोरबाहरिन ठाकुर, लता , तुलेश खरे, अर्चना ठाकुर एवं शकुंतला निषाद, ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति से कमरुनिशा, फातिमा साहू, रेखा जोशी एवं कमलेश्वरी मौजूद रहे।सभी ने बच्चों के इस रचनात्मक प्रयास की प्रशंसा की और अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। रैली के पश्चात पर्यावरण पर आधारित लघु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य आर. के. यादव ने कहा, “बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान इसी दिशा में एक मजबूत कदम है। यह रैली ग्रामवासियों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने में अत्यंत सफल रही। दिनांक 20 जुलाई 2025 को ग्राम स्तर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी शैक्षणिक संस्थान, ग्राम पंचायत, वन विभाग तथा समस्त ग्रामवासी सहभागी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page