DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हर्षिता साहू ने जन्मदिन पर एम्स के जरूरतमंद मरीजों एवं परिवार जनों को कराया निःशुल्क भोजन

बालोद। ग्राम नर्रा, जिला बालोद के मूल निवासी बेनू राम साहू की सुपुत्री हर्षिता साहू ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद लोगों को भोजन करा कर मनाई। वर्तमान समय में लोग होटल या अन्य जगह पर जन्मदिन मनाते हैं। वही हर्षिता ने एम्स हॉस्पिटल रायपुर को चुना। पिछले तीन वर्षों से लगातार अपना जन्मदिन वह यहीं मनाकर समाज तथा जनहित के लिए अनूठी मिसाल पेश कर रही है। एम्स हॉस्पिटल रायपुर में बहुत गंभीर मरीज लोग दूर- दूर से आते हैं और यहां इलाज में कई महीने भी लग जाते हैं। ऐसे लोगों को भोजन कराना बहुत पुण्य का काम है। यह काम ए मां भोजन सेवा समिति पिछले छह वर्षों से लगातार दोनों टाईम निःशुल्क भोजन सेवा प्रदान करते हैं। हर्षिता ने बताया कि मैंने सबसे पहले भगवान जगन्नाथ स्वामी को भोग लगाया और उसके बाद लगभग 500 से अधिक लोगों को भोजन वितरण किए। जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से मन को बहुत अच्छा लगता है। ज्ञात हो कि हर्षिता के पूरे परिवार वाले भोजन सेवा सहभागी बनते हैं। हर्षिता के पिता बेनू राम साहू, जो कि सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर के पद पर दुर्ग में कार्यरत हैं, ने बताया कि इस समिति से पिछले तीन सालों से जुड़ा हूं, प्रतिदिन एक निश्चित राशि सुबह अन्नपूर्णा मां के नाम से समिति को भेज देता हूं। जब भी रायपुर जाना होता है, दस या बारह दिन में यहां आकर भोजन सेवा में दो- तीन घंटे श्रम कार्य करता हूं। परिवार जनों के जन्मदिन यहीं मनाते हैं। बच्चों को आधुनिकता से हटकर सेवा का संस्कार देना हम माता पिता की जिम्मेदारी है। हर्षिता की माता भारती देवी साहू, शिक्षिका ने बताया कि यह सेवा सबसे बड़ी सेवा में से एक है। यहां पर यथाशक्ति आर्थिक मदद करते हैं, बाकि सभी तैयारी संचालक भैया करते हैं। बड़ा अच्छा लगता है जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों का सेवा करना। हर्षिता के भाई जयंत साहू ने भी कहा कि हम युवाओं को ऐसे पुण्य कार्य में आगे आना चाहिए। इधर उधर की फालतू खर्च की बजाय हमें जरूरतमंद लोगों की सहयोग करना चाहिए। यहां पर आने से हम नवपीढ़ियों को लोगो के दुख को समझने का मौका मिलता है, और अच्छे कर्म करने से दुआ भी मिलता हैं। 85 वर्षीय दादी सुरुज बाई भी इस पुण्य कर्म में सहभागी बने और भोजन वितरण में सहयोग किए। हर बार की तरह इस बार भी खीर, पूड़ी, पापड़, सलाद, आचार, दाल, चांवल, सब्जी लोगों को वितरित किया गया। इस अनूठी मिसाल पेश करने के लिए लोगों ने ए मां भोजन सेवा समिति के साथ ही हर्षिता एवं पूरे साहू परिवार को बधाई प्रेषित किए। ज्ञात हो कि हर्षिता के पिता बेनू राम साहू क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी हैं। भिलाई चरोदा में पूरे गर्मी भर दो जगह पर प्याऊ घर खोलकर लोगों को प्यास से राहत दिलाते हैं । गंगा मैया मंदिर तथा रानी माई मंदिर में वाटर कूलर लगा कर श्रद्धालुओं को ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया। पूरे परिवार को परोपकार का संस्कार देने के लिए लोगों ने बहुत बहुत शुभकामनाएं दिए हैं।

You cannot copy content of this page