वनांचल का गौरव बने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अन्नुटोला के होनहार छात्र लोचन कुमार, प्रयास विद्यालय रायगढ़ के लिए हुआ चयन



बालोद। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम अन्नूटोला में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के होनहार छात्र लोचन कुमार कुमेटी पिता गणेश राम का चयन प्रयास विद्यालय रायगढ़ के लिए हुआ है। शाला परिवार की तरफ से छात्र लोचन के इस गौरव को बच्चों के समक्ष रखते हुए शिक्षक गण ने अन्य बच्चों को पठन-पाठन में तन्मयता व अनुशासन को सफलता का मूल मंत्र बताया।

चयनित छात्र का सम्मान शाला परिवार की ओर से किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक टीआर ठाकुर, सुखेत राम बढ़ाई ,शिक्षकगण गुलार्जुन प्रसाद नायक, प्रेम ठाकुर, प्रवीण उइके, कृष्णकांत यादव आदि ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शाला विकास समिति व ग्राम वासी भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किए। अध्यक्ष तिलक राम कोरेटी ,उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह कुंजाम ,पूर्व सरपंच ललित कुमार साहू, पंच अंकुश कुंजाम, संकुल समन्वयक रेंगाडबरी व प्राचार्य ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page