DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

250 बालिकाओं को‌‌ पहाड़ा पेन देकर प्रोत्साहित किया बैंक आफ बड़ोदा ने

बालोद। सहयोगी जन कल्याण समिति गुन्डरदेही‌ द्वारा‌ बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम से प्रभावित होकर 250 कापी पेन पहाडा़ महिला कमाण्डो के‌‌‌ माध्यम से बैंक आफ बड़ोदा ने वितरण‌ किये। इसी क्रम में शासकीय‌ कन्या पूर्व माध्यमिक शाला‌ गुन्डरदेही‌ में नरेन्द्र श्रेय‌ ब्रांच मैनेजर, कुमारी तनुश्री‌ विशवास एवं सौभाग्य रंजन साहू, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड कांकेर स्वयं उपस्थित होकर 50 बालिकाओं को‌ प्रोत्साहित किया. नरेन्द्र श्रेय मैनेजर‌ ने‌ बालिकाओं को‌ मन लगा कर‌ पढ़ने एवं बैकिंग संबंधित जानकारी एवं सहयोग के लिए सीधे मुझसे मुलाकात करने हेतु कहा। कुमारी तनु श्री विशवास ने कहा बालिकाएँ प्राप्त कापी पेन पहाडा़ का उपयोग करे तथा और भी आवश्यकता होती है तो बैंक जरूर आये। श्री सौभाग्य रंजन साहू ने नाबार्ड की योजनाओं से अवगत कराया तथा इस पुनित कार्य में सहभागी बनने पर बैंक आफ बड़ोदा का धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस अवसर पर अंकलहिन‌ साहू प्रधानपाठक तीरथ रात्रे शिक्षक अंजुबाला साहू, प्रमिला साहू, तिलेस साहू उपस्थित रहे। रफिफ खान सचिव ने कार्यक्रम का संचालन एवं अभार व्यक्त प्रदर्शन किया।

You cannot copy content of this page