DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

थाना अण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा रखकर परिवहन करने वाले दो आरोपी सहित गांजा बिक्री में शामिल महिला भी गिरफ्तार

4 किलोग्राम गांजा , एक मोटर सायकल एवं 3 मोबाईल जब्त

संजय साहू,अंडा। विजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जिला दुर्ग (छ.ग.), अभिषेक झा अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग एवं अनुप लकडा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन जिला दुर्ग के निर्देश पर थाना अंडा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ एवं नशा नियंत्रण पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत मुखबिर से सूचना मिला कि दो लडके अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से गांजा ला रहे है। मुखबिर के बताये हुलये के अनुसार गीता पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में दिखे, जिसे रोककर तलाशी लिया गया। जिस पर आरोपीगण नीतेश एवं रणवीर के पास मोटर सायकल के बीच में एक हरा रंग के बैग के अंदर 04 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपीगण द्वारा पुछताछ पर बताया कि आरोपीया गीतांजली द्वारा गांजा खरीद कर लाने के लिए 20,000 रूपये दिये थे। प्रकरण में आरोपिया गीतांजली निवासी जंजगिरी रोड अण्डा को महिला आरक्षक की उपस्थिति में घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। जो उक्त दोनो आरोपियो को गांजा लाने हेतु रूपये पैसे देना एवं बिक्री रकम को आपस में बटवारा करना बताया।आरोपीगण का उक्त कृत्य अपराध धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी  डा. भानूप्रताप साव, सउनि सुंदर लाल नेताम, प्रआर उत्तम गंजीर, आर. योगेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश चंद्राकर, संदीप कुर्रे, कुबेर सिह , तेजेश्वर साहू, योगेश गायकवाड एवं महिला आरक्षक घनीता साहू की मुख्य भूमिका रही है।  रणवीर मारकण्डे पिता धनेश्वर मारकण्डे उम्र 19 वर्ष निवासी ईतवारी बाजार  अंडा
नीतेश कुर्रे पिता जागृत दास कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी चंदखुरी थाना पुलगाॅव  जिला दुर्ग , गीतांजली जोशी पति कमलेश जोशी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अण्डा थाना अण्डा जिला दुर्ग से 4 किलोग्राम गांजा , परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल एवं अपराध में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल कुल जुमला 1,10,000 रूपये  जप्त किया गया।

You cannot copy content of this page