DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्थापना दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर 45यूनिट संग्रहित

तखतपुर । मान्यता प्राप्त संस्था सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में थैलेसीमिया, सिकलसेल, दुर्घटना एवं ब्लड कैंसर से पीड़ितों के लिए निशुल्क खून जांच परीक्षण शिविर का आयोजन राम सदन तखतपुर में किया गया। जिसमें क्षेत्र के युवा रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पूजा अर्चना कर किया गया। आज शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिसमें सिम्स हॉस्पिटल ब्लड बैंक में 15यूनिट और आशीर्वाद ब्लड बैंक में 30यूनिट जमा किए ।इसके अलावा बहुत सारे 37 युवा युवतियों, महिला बच्चो ने निशुल्क खून जांच करा कर अपना ब्लड ग्रुप एवं हिमोग्लोबिन की मात्रा को जाना। समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पूजा मक्कड, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष गौरी अजय देवांगन,जसप्रीत रमन हुरा पार्षद वार्ड 7,परमजीत लवली हुरा पार्षद वार्ड 9,अनुपमा पाण्डेय पार्षद वार्ड नंबर 2,पूजा बबलू पार्षद, अति विशिष्ट अतिथि वरुण सिंह ठाकुर अध्यक्ष प्रेस क्लब तखतपुर, एवं विधायक प्रतिनिधि अमित मंदानी की गरिमामय उपस्थिति रहा। अतिथियों ने स्वयं रक्त जांच कराकर अपने हीमोग्लोबिन की मात्रा को जाना। विधायक प्रतिनिधि अमित मंदानी ने रक्तदान भी किए। सभी मतदाताओं को अतिथियों के कर कमलों से समिति द्वारा मोमेंटो एवं रक्तदान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के आसंदी से पूजा मक्कड़ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान शिविर पीड़ित मानवता की एक बड़ी सेवा है जिसे आप लोग करते हैं। इससे कैंसर थैलेसीमिया,एवं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाता है जिससे उनकी जीवन की रक्षा होती है।किसी भी जीवन की सुरक्षा के उपाय के रूप में जो व्यक्ति अपना अंशदान देता है उसे इस संसार का बहुत बड़ा दान माना जाता है। इसलिए रक्तदान महादान कहा जाता है।अमित मंदानी और वरुण धवन ने निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करने के लिए समिति की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के संस्थापक घनश्याम श्रीवास, उपाध्यक्ष आकाश यादव,सचिव मनोज कश्यप,कोषाध्यक्ष संदीप यादव,समिति के सक्रिय संचालक ओम प्रकाश जायसवाल,कैलाश धुरी,दुष्यंत साहू, मनोज जायसवाल, रमेश साहू,पप्पू साहू, कुशाल सोनकर, रोशन नेताम आदि ने पुरे दिन भर युवाओं को प्रेरित करते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिए।

You cannot copy content of this page