DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवचेतना समाजसेवी ग्रुप के सदस्यों द्वारा कलेक्टर से की गई सौजन्य भेंट

बालोद :-नव चेतना समाज सेवी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी देवेंद्र साहू ,उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका निषाद, कोषाध्यक्ष श्रीमती भारती सहारे ,सचिव श्रीमती डिकेश्वरी साहू ने बालोद के कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात कर अपने द्वारा किए गए समाज सेवा के बारे में जानकारी दी ,व अब तक का अपने द्वारा किए गए बृहद रूप से वृक्षारोपण के कार्यक्रमों का विवरण दिया व आगे 300 पेड़ों का वृक्षारोपण का अपने लक्ष्य की जानकारी दी, व कलेक्टर से सहयोग की अपेक्षा की ।कलेक्टर द्वारा संगठन को 300 पेड़ प्रदान किया गया । जिसे ग्रुप के द्वारा आसपास सार्वजनिक क्षेत्रों में अति शीघ्र लगाया जाएगा। इस ग्रुप में श्रीमती पद्मिनी देवेंद्र साहू, रेणुका निषाद, भारती सहारे ,डिकेश्वरी साहू, वीणा बघेल, दुर्गा जोशी ,आरती साहू , प्रियंका व अन्य सदस्य लगातार समाज सेवा का कार्य कर रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page