DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गुरूर में हुआ  छात्र सम्मान समारोह 

गुरुर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बालोद इकाई गुरूर में छात्र सम्मान समारोह का कार्यक्रम तहसील साहू सदन कोलिहामार गुरुर में आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, प्रमाण पत्र व महानायक की जीवनी पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पांच परिवर्तन समाज में युवाओं की भूमिका संस्कृति परंपरा जनजाति गौरव गाथा जैसे विषयों पर उद्बोधन देकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में विश्वजीत कृदंत,समाजसेवी ने कहा कि ज्ञान की विपाशा व लगन हो तो दुनिया की किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।  शिक्षा ऐसी नींव है जिससे सभी काम आसान हो जाता है।  देश भी शिक्षा से ही आगे बढ़ सकता है।  उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई आने पर धैर्य से काम ले। मुख्य वक्ता के रूप में डेमन तरार राष्ट्रीय स्वयं सेवक के विभाग कार्यवाह इसके साथ-साथ सामाजिक व्यक्तियों के रूप में गायत्री परिवार व संघ परिवार से भी अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हर्ष साहू, जयकिशन , दिपेश साहू , चैतन्य कुमार, कुमारी. मीनाच्छी , रेशमा , देवेंद , और अन्य सभी इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  साथ ही गायत्री परिवार के युवाओं का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page