DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला कमांडो वृहद पौधा रोपण में अपने गांव में निभाएंगी भूमिका, लिया संकल्प : हम पेड़ के हैं और पेड़ हमारे….

बालोद। हम पेड़ के है‌‌‌‌ और पेड़ हमारे है ,20 जुलाई के‌ पेड़ जरूर लगाहू , अऊ तुमहर‌ घर में बने खातू माटी होही तो साथ में रख लूहू‌ं, पेड़ लगाहूं तो गड्डा में‌ भरहू….. इस प्रकार से‌ महिला कमाण्डो अपने‌ अपने गाँवों में घर‌‌ घर जाकर न्योता दे‌‌‌ रही है । 17 जुलाई को‌ रिसोर्स सेन्टर‌‌ गुन्डरदेही‌ में पूरे बालोद जिला के महिला कमाण्डो प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया था। बैठक में पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा कि हमारे जिला के कलेक्टर‌ श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल‌ मार्गदर्शन एवं‌ मेहनत से पूरे जिला बालोद में दो लाख वृक्षारोपण किया जाना है‌। जिसके लिए‌ समुचित व्यवस्था एवं तैयारी‌ की जा रही है । सभी महिला कमाण्डो‌ इस पुनित कार्य में अपनी भरपूर भागीदारी निभाये‌ । किसी भी प्रकार से आमंत्रण‌‌ बुलावे‌ किन्तु परन्तु का इन्तजार मत करना‌, यह कार्य आपका अपना है‌, गाँव में यह पता कर ले कि कहां कहां पर वृक्षारोपण हो रहा है । उस स्थान को आप याद रखें‌‌। क्योंकि उसकी देखभाल और रक्षा भी आपको करनी है। हम पेड़ के हैं और पेड़ हमारे हैं। भीमेश्वरी सांडिल्य महिला कमाण्डो ने कहा हमर कलेक्टर मैडम‌‌ बहुत अच्छा सोचत हैं, अऊ हमर मन बर सोचत‌‌ ‌हैं‌‌। हमन भी ओमे‌ं अपन पूरा सहयोग करबो। ‌प्रतिभा ठाकरे झा एसडीएम द्वारा महिला कमांडो को 20 जुलाई को पौधारोपण करने हेतु आवश्यक समझाइश दिया गया तथा सहयोग करने की अपील किया निखहत सुल्ताना सीईओ द्वारा कमाण्डो‌ द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा किया गया। इस अवसर पर कमाण्डो‌ को शपथ दिलवाया गया कि हम पेड़ के हैं और पेड़ हमारे हैं। हम संकल्प लेते हैं कि 20 जुलाई को पेड़ लगायेगें और उसकी देखभाल भी करेंगे। उसे रोज एक लोटा जल डालकर उसे जीवित भी रखेंगे।

You cannot copy content of this page