DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के माहेश्वरी भवन में 23 से 30 जुलाई तक होगा पंडित प्रदीप मिश्रा के सुपुत्र पंडित राघव मिश्रा का श्री शिव पुराण महा कथा का आयोजन

बालोद। बालोद के माहेश्वरी भवन में श्री शिव पुराण महा सप्ताह के तहत श्री शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जो की 23 से 30 जुलाई तक चलेगा। कथा वाचन का समय दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक है। कथा वाचक के रूप में सीहोर वाले आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा के सुपुत्र पंडित राघव मिश्रा का आगमन हो रहा है। 23 जुलाई बुधवार को कलश यात्रा शाम 4:00 बजे गणेश मंदिर से निकलेगी। 24 से 30 जुलाई तक कथा का आयोजन होगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने बताया कि उक्त आयोजन श्री शिव शक्ति सेवा समिति बालोद के तत्वाधान में किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी में समिति के लोग जुटे हुए हैं।

You cannot copy content of this page