DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विशाल कावड़ यात्रा 20 को मालीघोरी से सुरसुरी तक

बालोद। पवित्र श्रावण मास में दिनांक 20.7.2025 दिन रविवार को नर्मदा धाम सुरसुरी देवरी की पवित्र जल कुंड से ऐतिहासिक पुरातत्व कुकुर देव शिव मंदिर मालीघोरी खपरी तक का काँवर यात्रा का आयोजन रखा गया है, जिसमें आप सभी शिव भक्त अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस विशाल रैली को सफल बना सकते हैं। कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं सुबह 6:00 बजे कुकुर देव मंदिर प्रांगण ग्राम खपरी मालीघोरी उपस्थित होवें। कुकुर देव मंदिर से नर्मदा धाम प्रस्थान हेतु बस/ गाड़ियों की व्यवस्था की गई है बुजुर्ग एवं महिला कावड़ यात्रियों हेतु निशुल्क विशेष बस व्यवस्था की गई है। शेष श्रद्धालु पदयात्रा करेंगे। इस विशाल कावड़ यात्रा में संत श्री राम बालक दास महात्यागी पाटेश्वर धाम डोंडी लोहारा , आचार्य श्री पंडित युवराज पांडे राष्ट्रीय कथावाचक अमलीपदर जिला गरियाबंद, पंडित राजेश तिवारी, श्री राज राजेश्वर श्री राधाबल्लभ सेवा संस्थान ग्राम कामता बोल बम समिति ग्राम मालीघोरी, पाटेश्वर संस्कार वाहिनी बड़ेजूंगरा ,बोल बम सेवा समिति ग्राम कोरगुडा के सदस्य, व बाबा अवधूतेश्वर धाम ग्राम भेडी लोहारा के सदस्य विशेष रूप से सम्मिलित रहेंगे।

You cannot copy content of this page