DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिजली बिल पटाने की सुविधा आसान,लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा, गुरुर बिजली ऑफिस में लगा एटीपी मशीन

गुरुर। गुरुर के विद्युत वितरण केंद्र में अब एटीपी यानि एनी टाइम पेमेंट (कभी भी भुगतान) करने की मशीन लग गई है। इस सुविधा का शुभारंभ गुरुवार को फीता काटकर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा किया गया। गुरुर में इस एटीपी मशीन में सिर्फ गुरुर ही नहीं बल्कि पलारी, करहीभदर और पुरूर इन चारों वितरण केंद्र के उपभोक्ता यहां आकर अपना बिजली बिल पटा सकते हैं। काफी लंबे समय से इस सुविधा की मांग उठ रही थी तो वही आज भी पुराने व्यवस्था के तहत यहां लोगों को ऑफलाइन लाइन में लगकर बिजली बिल पटाना पड़ रहा था। ऐसे में कभी धूप तो कभी बरसात तो कभी धक्का मुक्की खाते हुए लोग बिल पटाने आते थे ।सुबह से भीड़ लग जाती थी। लोग काम छोड़कर बिजली बिल पटाने के लिए लाइन में खड़े रहते थे। लेकिन अब इन सब से राहत मिलेगी। एटीपी मशीन में सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक कभी भी कोई भी दिन बिल भुगतान कर सकेंगे, यहां तक कि छुट्टी के दिन भी यह मशीन चालू रहेगा यहां विभाग की ओर से कर्मचारी तैनात आएगा। जो आपसे बिल और पैसे लेकर भुगतान करके तत्काल रसीद देगा। बिजली विभाग में यह सुविधा कई बड़े शहरों में पहले से लागू है। लेकिन गुरुर में कई वर्षों बाद यह सुविधा शुरू हुई है। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस मशीन का इस्तेमाल करते समय कर्मचारी द्वारा बिल में दिए गए उपभोक्ता सेवा क्रमांक दर्ज कर पेमेंट किया जाता है और एक रसीद दी जाती है। एटीपी एक टच स्क्रीन मशीन होती है । इस सुविधा के शुरू होने से विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने भी राहत महसूस की है। अब बिजली बिल पटाने का काम जल्द ही संपन्न हो जाएगा। लोगों को 10-10-15 दिन तक बिल पटाने के लिए नहीं आना पड़ेगा। पहले लोग लाइन में लगे रहते थे और काउंटर बंद हो जाता था तो दूसरे दिन फिर उन्हें बिल पटाने के लिए आना पड़ता था। इस तरह बिल पटाने के लिए कई बार दो से तीन दिन चक्कर काटने पड़ जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मुश्किल से 1 से 2 मिनट में प्रत्येक उपभोक्ता का बिल ऑनलाइन पटाया जा सकेगा । वह भी रात के 8:00 बजे तक। फीता काटकर इस मशीन का शुभारंभ किया गया और आसपास मौजूद उपभोक्ताओं को भी मिठाई बांटी गई और इस सुविधा की जानकारी दी गई। सहायक अभियंता एचके हिरवानी ने एक महिला उपभोक्ता का बिल जमा कर उन्हें रसीद देकर इस सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीके पोया कनिष्ठ यंत्री, चिंता हरण साहू हेमराज साहू आशुतोष पंचागम राधेश्याम धुव टोमन साहू उपस्थित रहे। सहायक अभियंता हिरवानी ने बताया कि एटीपी मशीन लगने से बिल भुगतान को लेकर पूरी पारदर्शिता रहेगी। उपभोक्ताओं के बीच कोई संशय नहीं रहेगा। वही पहले गांव देहात में कोई एक दुकानदार के पास बिल जमा कराए जाते थे जो उपभोक्ताओं से सेवा शुल्क के तौर पर ₹5 वसूलते थे। यह सब अगर नहीं देना होगा तो सीधे लोग गुरुर के इस केंद्र में आकर जितना बिल रहे उतना पैसा देकर भुगतान कर सकेंगे। उन्हें अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस सब परेशानी से भी लोगों को राहत मिलेगी।

You cannot copy content of this page