DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांव की बेटी ने बनाया बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा का स्कैच, तोहफे के रूप में भिजवाई तो प्रतिभा देख हैरान हो गई अफसर

बालोद जिले के कलेक्टर सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा को यशवंत टंडन और चेतन सिन्हा ने किया उनका स्कैच भेंट

बालोद। बालोद जिले के कलेक्टर सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा को संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में जाकर यशवंत टंडन (राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना)और स्वयंसेवक चेतन सिन्हा ने उनका स्केच भेंट कर सौजन्य मुलाकात किया।

यह स्केच कलेक्टर की अद्वितीय नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा जिले के विकास में किए गए कार्यों की सराहना के प्रतीक के रूप में भेंट किया गया। सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा ने यशवंत टंडन और चेतन सिन्हा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह स्केच (तस्वीर) उनके लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा का स्रोत होगा और वे जिले के विकास के लिए और भी अधिक प्रयास करेंगी।

कौन है वो लड़की जिसने हू-ब-हू स्कैच बनाया

बालोद जिले के कलेक्टर सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा की स्केच को बनाने वाली ग्राम खुटेरी निवासी कु.पायल निषाद है जिसने उसकी हू-ब-हू स्कैच (तस्वीर) बनाई है। कलेक्टर मैम ने उनकी खूब सराहना की और धन्यवाद दिया। इस अवसर पर यशवंत टंडन और चेतन सिन्हा ने कहा कि सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा की नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा जिले के विकास में किए गए कार्यों ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है और वे उनके कार्यों की सराहना करते हैं।

You cannot copy content of this page