DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता पेंशन के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य, तुरंत करवाएं अपडेट: प्रमोद जैन

गुण्डरदेही। राष्ट्रीय समाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं जैसे वृद्धावस्था, विधवा और विकलांगता पेंशन के सभी लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि उनकी पेंशन का आधार कार्ड आधारित सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। यह कदम पेंशन वितरण में अधिक पारदर्शिता लाने और यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि लाभ केवल पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे। गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया कि यह सत्यापन प्रक्रिया सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी को रोकने और वास्तविक लाभार्थियों को समय पर पेंशन मिलने में मदद करेगी। आधार लिंकिंग से पेंशन राशि सीधे आपके बैंक खाते में आएगी । इसके लिए नगर पंचायत गुंडरदेही के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत सभी वार्डों में शिविर लगाकर आधार सत्यापन का कार्य किया जाएगा जिसमें 16/07/25 से 19/07/25 तक वार्ड क्रमांक 1 एवं 02 , कलामंच(बघमरा) में,दिनांक 25/07/25 से 31/07/25 तक वार्ड क्रमांक 05,06 एवं 07,सोनकर सामुदायिक भवन में,दिनांक 01/08/25 से 05/08/25 तक वार्ड क्रमांक 08,09 एवं 10, देवांगन सामुदायिक भवन में,दिनांक 06/08/25 से 09/08/25 तक वार्ड क्रमांक 11,12एवं 13,जनपद रोड सामुदायिक भवन में,दिनांक 11/08/25 से 14/08/25 तक वार्ड क्रमांक 14 एवं 15, मुखर्जी भवन(चैनगंज) में शिविर लगेगा।
इसके लिए नगर पंचायत के सहायक ग्रेड 02 श्री श्रवण कुमार निर्मलकर और राजस्व निरीक्षक उमेश ठाकुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही शिविर में नगर पंचायत के कर्मचारी सत्यापन के लिए उपस्थित रहेंगे ।

आवश्यक दस्तावेज जो शिविर में लेकर आना है:

सत्यापन के लिए आपको आधार कार्ड (मूल और फोटोकॉपी), बैंक पासबुक (पेंशन खाते वाली) लेकर आना होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने नगर के सभी पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य को तत्काल प्राथमिकता दें। सत्यापन न करवाने की स्थिति में आपकी पेंशन रोकी जा सकती है। यह आपके अपने हित में है कि आप बिना किसी देरी के इस प्रक्रिया को पूरा करें।

You cannot copy content of this page