DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के प्रतिष्ठित राजनेता जसवंत सिन्हा आप में पुनः हुए शामिल

बालोद। संजारी बालोद के छाया विधायक चोवेन्द्र साहू ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्य सभा सांसद और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक और दिल्ली के पूर्व केबिनेट मंत्री, वर्तमान उपनेता विपक्ष दिल्ली, छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू की अगुवाई में भानुप्रतापपुर में बड़ा कार्यकर्ता सम्मलेन 15 जुलाई को रखा गया था। सम्मलेन में बालोद जिला से भी भारी संख्या पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं बालोद के प्रतिष्ठित राजनेता और पूर्व गुण्डरदही विधायक प्रत्याशी जसवंत सिन्हा जो कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे लेकिन पार्टी के कामों को देखकर आम आदमी पार्टी में पुनः शामिल हुए। ज्ञात हो कि जसवंत सिन्हा क्षेत्र के अच्छे और जनता के बीच लोकप्रिय नेता हैं,उनके पार्टी में आने से बालोद जिले में आम आदमी पार्टी को और बड़ी मजबूती मिलेगी। आम आदमी पार्टी नेता जसवंत सिन्हा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की विचारधारा से अब लोग प्रभावित होने लगे हैं और बड़ी संख्या में आम लोग पार्टी से जुड़ रहें हैं और आने वाले चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी को जरूर बड़ा आशीर्वाद देगी। उनके पार्टी में शामिल होने पर बालोद जिला अध्यक्ष बालक साहू ने स्वागत किया है।

You cannot copy content of this page