DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान जारी : सामूहिक पुंसवन संस्कार तथा नव विवाहित युगल दंपति का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 

बालोद| अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में विकासखंड डौंडीलोहारा के वनांचल ग्राम अरजपुरी में रविवार को आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान के तहत सामूहिक पुंसवन संस्कार तथा नव विवाहित युगल दंपति का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 22 गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार व 8 नवदम्पत्ति भाई बहन प्रशिक्षण प्राप्त किए। इस अवसर पर जिला संयोजक आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी तुलसी साहू ने कहा कि आप श्रेष्ठ माता-पिता बनने अभी से तैयारी करें। उपासना, साधना को दिनचर्या में शामिल करें ,अच्छी साहित्य पढ़ें, सकारात्मक चिंतन बनाए रखें, ऋषी परंपरा को जीवन में उतारें । तो श्रेष्ठ पीढ़ी के निर्माण में आपकी भी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होगी। देवता जैसे संतान प्राप्त करने के लिए घर में मंदिर जैसे वातावरण बनाया जाना चाहिए। ब्लॉक मितानिन प्रशिक्षक नैन साहू ने कहा कि जिस तरह शिशु के शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता है वैसे ही उनके मानसिक, नैतिक सामाजिक स्वास्थ्य बनाने पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वरिष्ठ गायत्री परिजन वारुणी दिल्लीवार ने बलिवैश्व यज्ञ के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह माताओं के हाथ में रिमोट कंट्रोल है जिससे परिवार को सुसंस्कृत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में 50 भाई बहनों की उपस्थिति रही। अंत में गर्भवती बहनों को श्रीफल तथा सभी लोगों को सद्साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में कैलाशनाथ साहू, विदेशी चौहान, विरेन्द्र कुमार बघेल, रेखा साहू, योगिता भुआर्य, क्षेत्र के सभी मितानिन का सक्रिय सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page