DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सावन सोमवारी में प्रथम दिवस शिव मंदिर घीना में उमड़ी भक्तों की भीड़

बालोद| घीना में तालाब के किनारे शिव मंदिर में इस वर्ष सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों की उमड़ी भीड़ से मंदिर का रौनक बढ़ गया। शिव भक्तों की भीड़ मंदिर प्रांगण में दिखाई दी। समस्त ग्रामवासियों में इस वर्ष शिव पूजन में विशेष रुचि दिखाई दी। सावन मास का प्रथम दिवस ही यदि सोमवार हो जाए तो सावन का महत्व बढ़ जाता है। ऐसे पावन सावन सोमवारी का नजारा देखते ही बनता है। भगवान शिव अपने भक्तों का स्वाभाविक रूप से आमंत्रण देने जैसा माहौल था। सबके मंगल कामना के साथ पहले सावन सोमवारी मनाया गया।

You cannot copy content of this page