8 की जगह अब होंगे 12 बोगियां, ट्रेन में बोगी बढ़ने से मिलेगी यात्रियों को राहत, लंबे समय से थी मांग



भाजपा जिला अध्यक्ष और सांसद का प्रयास लाया रंग, लोगों ने भी जताया आभार

बालोद। बालोद से होते हुए अंतागढ़ से रायपुर की ओर जाने वाली ट्रेन में बहुत जल्दी बोगी बढ़ने वाली है। वर्तमान में यहां यात्रियों के लिए सिर्फ आठ बोगियों की सुविधा मिलती है जो कि अब 12 होने जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए स्वीकृति दी चुकी है । इसके लिए लंबे समय से व्यापारी संघ, जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग की जा रही थी। अब इस पर सार्थक प्रयास नजर आ रहा है। लगातार सांसद भोजराज नाग और भाजपा के बालोद जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख इसके लिए प्रयास कर रहे थे अंततः 8 से 12 बोगी करने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही यह सुविधा लोगों को मिल जाएगी। बता दें कि कम बोगियां होने और यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ के कारण ट्रेन में खासकर सुबह के यात्रा के दौरान काफी भीड़ रहती है बालोद वासियों को तो सीट भी नसीब में हो पाती लोग खड़े-खड़े सफर करते हैं। जैसे-जैसे ट्रेन बालोद से दुर्ग की ओर आगे बढ़ती है प्रत्येक स्टॉपेज पर यात्रियों की संख्या बढ़ते क्रम पर रहती है और धक्कामुक्की तो कोई बोगी से लटकते हुए सफर करते हैं। इससे अक्सर हादसे का भी खतरा बना रहता है। पिछले दिनों एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें एक यात्री ट्रेन में चढ़ने बनी सीढ़ियों पर पैर रखकर बाहर लटकते हुए सफर कर रहा था। जो कि खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में 8 से 12 बोगी की सुविधा मिलने से सुबह रायपुर, दुर्ग मड़ौदा आदि जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी बोगी बढ़ने से अधिकतर यात्रियों को सीट मिलना आसान होगा।

अंतागढ़ से रायपुर चलने वाली ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाई गई, जल्द मिलेगी सुविधा

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद भोजराज नाग एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख (रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य) के संयुक्त प्रयासों से अंतागढ़ से रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोगियों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। 23 अगस्त 2024 को सांसद भोजराज नाग ने एसआरडीसीएम व एससीईआर को अपने लेटर पैड में व जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने 27 फरवरी 2025 को रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति बैठक में बालोद एवं कांकेर जिले के अंतर्गत भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन की समस्याओं और यात्रियों की कठिनाइयों से अवगत कराया था। पत्र में उल्लेख किया गया था कि स्टेशन पर सिर्फ एक ही प्लेटफार्म है, जबकि ट्रेन दूसरी पटरी पर रुकती है, जिससे यात्रियों को बिना प्लेटफार्म के चढ़ने-उतरने में जोखिम उठाना पड़ता है। साथ ही, स्टेशन में महिलाओं के लिए पृथक कक्षों की अनुपलब्धता, वेटिंग एरिया की कमी एवं जनसुविधाओं की जरूरत पर भी बल दिया गया।सबसे बड़ी मांग अंतागढ़ से रायपुर चलने वाली ट्रेन में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए बोगियों की संख्या बढ़ाने की थी, क्योंकि यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही थी। इस पत्र के जवाब में रायपुर मंडल के डीआरएम एवं बिलासपुर जोन के जीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 12 बोगियों वाली ट्रेन संचालन की मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार की सहमति के पश्चात इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय को भेजा गया है, और 31 जुलाई 2025 तक अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है।गौरतलब है कि 2017-18 से 2022-23 तक 6 जिलों में 59 किलोमीटर रेलवे लाइन का विस्तार किया गया है। पहले ट्रेन दल्ली राजहरा से रायपुर तक चलती थी, लेकिन अब यह सेवा अंतागढ़ तक विस्तारित हो चुकी है। इस निर्णय से बालोद, दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर सहित चार जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। आम जनता, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद भोजराज नाग एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार प्रकट किया है। यह कदम आम जनता की सुविधा और रेल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page