DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला अध्यक्ष के जन्मदिन पर हुए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण  

दुर्ग/बालोद| हरा भरा, स्वच्छ धरा उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ के संरक्षक बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर समिति के दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कुर्मी भवन,भगवती वाटिका, स्कूल प्रांगण आदि विभिन्न स्थानों पर छायादार, फलदार, औषधीय पौधे का वृहद पौधारोपण किया इसके अंतर्गत अमरूद,आम, नींबू, करंज,नीम, आदि के पौधे सुरक्षा घेरे में पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में अमृत बरसाओ नारे के साथ पौधारोपण किया एवं पौधे की उचित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। इसके साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण,स्वच्छता के लिए जागरूक किया एवं स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शामिल सभी गणमान्य नागरिकों से अपने अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाने के लिए निवेदन किया। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख ने बताया कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम  लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, पालिथीन का बहिष्कार आदि के लिए लोगों को लगातार जागरूक करती आ रही है। संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम स्वयं कार्यों को करके लोगों को जागरूक करती है। जिससे लोग हमें कार्य करते देख स्वयं जागरुक होकर कार्य करें। हमारी टीम पौधारोपण वहीं करती है जहां पौधे की सुरक्षा एवं बढ़वार हो और उचित स्थान हो,क्योंकि पौधारोपण करना तो आसान है पर उसके लिए उचित स्थान, देखभाल एवं सुरक्षा कर उसको बड़ा पेड़ विकसित करना बहुत कठिन है। इस पुनीत कार्य में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख,ग्राम पंचायत तिरगा सरपंच घसिया राम देशमुख, शाला विकास समिति अध्यक्ष युवराज देशमुख, शास. प्राथ. शाला विधायक प्रतिनिधि टिकेश्वर दिल्लीवार, प्राचार्य पुष्पा रामटेके जी, प्रधानपाठक नानक मैडम, प्रधान पाठक पार्वती साहू,सोहन देशमुख,तुलसीराम देशमुख विनय ठाकुर, भूतपूर्व सरपंच नंदकुमार कुमार देशमुख, घनश्याम देशमुख, मिथिलेश देशमुख, भूपेंद्र यादव, लोकेश देशमुख, घनश्याम देशमुख, युगल यादव, तुलसीराम देशमुख, यादवेंद्र, भीतेश, परमानंद देशमुख  शामिल हुए।

You cannot copy content of this page